नई दिल्ली। प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। ‘चलो बुलावा आया है’, ‘मां का दिल’ और ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’, जैसे प्रसिद्ध भजन गाने वाले चंचल (80) लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे चंचल ने दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली।
कई प्रसिद्ध भजनों के साथ उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड, उनके प्रशंसकों और माता के भक्तों शोक की लहर हैं।(हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें