कोविड टीकाकरण अभियान के लिए लखीमपुर है तैयार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोविड टीकाकरण अभियान के लिए लखीमपुर है तैयार



ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


लखीमपुर। पूरे देश के साथ-साथ राज्य के लखीमपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत कोविड टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। यह जानकारी जिला निगरानी अधिकारी डॉ. शिल्पी सैकिया और जिला विस्तार और मीडिया अधिकारी माधव चंद्र फुकन ने आज शुक्रवार को उत्तर लखीमपुर प्रेस क्लब में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय द्वारा बुलाई गई एक बैठक को संबोधित करते हुए दी। डॉ. शिल्पी सैकिया ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चयनित जिले के तीन स्थलों पर कल प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इनमें उत्तर लखीमपुर सरकारी चिकित्सालय, लालुक मॉडल चिकित्सालय और बोगीनदी मॉडल चिकित्सालय है। टीकाकरण अभियान के पहले चरण के लिए प्रत्येक शीशी में दस खुराकों के साथ कोविशिल्ड के 362 सूई लखीमपुर पहुंच चुकी है। इससे 3620 लोगों को लाभ मिलेगा। प्रथम चरण में लगने वाले  टीकाकरण मैं चिकित्सालय  में  कार्यरत चिकित्सक, सफाई कर्मी व सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को यह टीका लगाया जाएगा । प्रथम चरण में टीका लगवाने वाले सभी  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का नाम पहले से ही सीओ-विन ऐप में पंजीकृत किया जा चुका है । बिहपुरिया ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बीपीएचसी) के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लालुक मॉडल अस्पताल में भेजा जाएगा। टीकाकरण के इस अभियान मैं कल नॉर्थ लखीमपुर सरकारी चिकित्सालय, लालू मॉडल चिकित्सालय और बोगी नदी मॉडल चिकित्सालय  के  सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मि अर्थात कुल तीन सौ स्वास्थ्य कॢमयों को प्रथम चरण के  टीकाकरण  के लिए तैयार किया गया है। वहीं दूसरी तरफ डॉ शिल्पी सईक्या ने टीकाकरण लगाने वाले  सभी लोगों को यह कहकर आश्वस्त किया कि टीका  लगाने के पश्चात अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी व अन्य रिएक्शन होने की आशंका जताई तो उससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा चुकी है। ज्ञात रहे कि प्रथम चरण का टीका लगाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को 28 दिनों के पश्चात दूसरे चरण का टीका लगाया जाएगा। लखीमपुर जिले में कुल 7709 स्वास्थ्य विभाग से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी है जिन सभी का पंजीकृत करने के पश्चात टीकाकरण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```