पूजा माहेश्वरी
मोरीकलंग पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
नगांव। शहर के मोरीकलंग पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूरी पर चार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिहू के दिन एक ही रात में चोरों ने जमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप यह है कि मोरीकलंग पुलिस की निष्क्रियता का लाभ उठाते हुए ड्रक्स आसक्त युवकों ने इन प्रतिष्ठानों में चोरी किए जाने का संदेह स्थानीय लोगों ने किया है। मोरीकलंग अंचल के रत्न बोरा, कालिया गैरेज, रूपक बोरा, जान बोरा के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने रुपया और खाद्य सामग्री लूट ले गए। इस घटना को लेकर अंचल में व्यापक प्रतिक्रिया जारी है। व्यवसाई प्रतिष्ठान में चोरी किए जाने के कांड को लेकर मोरीकलंग पुलिस का खोखला स्वरूप सामने आने का गंभीर आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से उक्त अंचल में चोरी होने का सिलसिला जारी है। इसी तरह कुछ दिन पहले स्थानीय नामघर में भी चोरों ने प्रवेश कर मंदिर का जरूरी सामान चुरा ले गए थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें