ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। मारवाड़ी महिला शाखा, उत्तर लखीमपुर ने मकर सक्रांति व भोगाली बिहू के अवसर पर दिनांक 15 जनवरी को लालुक के पास बागान अंचल के स्कूल में करीब 200 बच्चों को स्केच पेन, चिप्स व संतरो का वितरण किया साथ ही वहीं पर खिचड़ी बना कर सभी को भोजन करवाया। कार्यक्रम में शाखाध्यक्षा श्रीमती उर्मिला दिनोदिया, शाखा सचिव श्रीमती सुषमा लखोटिया, उपाध्यक्षा श्रीमती रंजू बाकलीवाल, सह सचिव श्रीमती संगीता पटवारी, कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती लीला सराफ, श्रीमती कौशल्या शर्मा व श्रीमती बिंदु गिड़िया ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें