अनोज कुमार प्रजापति
विधायक निनोंग ईरिंग ने किया टिकाकरण शिविर का उद्घाटन
कोरोना का वैक्सिन पुरी तरह से सुरक्षित: डॉ. रैना
जोनाई। कोरोना महामारी को हराने के लिये आज से पुरे देश के साथ अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिला के पासीघाट स्थित बाकिन पार्टिन जनरल अस्पतला में भी कोरोनो का वैक्सिन दिया गया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में पासीघाट पश्चिम के विधायक निनोंग ईरिंग ने कोरोना वैक्सिन टिकाकरण शिविर का फिता काटा। इस दौरान जिला उपायुक्त ड़ॉ. किन्नी सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कालिंग दाई, संयुक्त स्वास्थय निदेशक डॉ. डी. रैना, बाकिन पार्टिन जनरल हास्पिटल की अधीक्षक डॉ. वाई.आर दारांग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कोरोना वैक्सिन के उद्घाटन अवसर पर विधायक निनोंग ईरिंग ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडु का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक टिकाकरण अभियान में शामिल होने पर गर्व हो रहा हैं और हमें अपने वैज्ञानिक तथा चिकित्सकों पर विश्वास करना चाहिये। इसके बाद ही हम कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होंगे। साथ ही उन्होने कहा कि हमें अभी भी कोरोना से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिये और वैक्सिन सें संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान नही देना चाहिये।
पासीघाट में आज कोरोना की पहली वैक्सिन लेने वाले जॉन नाग नामक सफाई कर्मचारी ने कहा की वैक्सिन लेने के बाद उन्हे किसी प्रकार की कोई तकलिफ नही हुई हैं और चिकित्सकों की देख रेम में वे पुरे तरह से स्वास्थ हैं।
आज पहली बार विश्व में सबसे बडें टिकाकरण अभियान में अपना कोरोना वैक्सिन लगाने के बाद राज्य के संयुक्त स्वास्थय निदेशक डॉ. डी. रैना ने कहा कि उन्हे वैक्सिन लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही हुई हैं। साथ ही उन्होने कहा कि आज वैक्सिन लेने वाले लोगो के मोबाईल नम्बर पर आगामी 28 दिन के बाद दुसरी बार कोरोना वैक्सिन का डोज लेने के लिये एक संदेश भेजा जायेगा।
उल्लेनीय हैं कि आज के इस टिकाकरण शिविर में एक सौ स्वास्थय कर्मी, आशा कर्मी तथा सफाई कर्मचारीयों को कोरोना का वैक्सिन दिया जायेगा।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें