मारवाड़ी हॉस्पिटल गुवाहाटी में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल गुवाहाटी में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत

 

संतोष काबरा


गुवाहाटी। देश भर में आज से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। असम में भी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डॉक्टर उमेश शर्मा को स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में टीका लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके पश्चात नगर के विभिन्न अस्पतालों में टीकाकरण की शुरुआत हो गई। इसी कड़ी में आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल में भी हॉस्पिटल की मेट्रोन दीपांदीता कोलिता को  प्रथम टीका दिया गया। उसके बाद लेबोरेट्री रिसेप्शनिस्ट लंपी कलिता को टीका दिया गया।कुल मिलाकर एक सौ हॉस्पिटल कर्मचारियों को आज पहली किस्त में टीकाकरण दिया गया। इस अवसर पर असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के चार सदस्य चिकित्सा कर्मी का दल डॉक्टर ए के शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित था। मारवाड़ी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट अनिरुद्ध कलिता, हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट रोहित उपाध्याय, मेडिसिन विभाग के डॉ दिनेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। टीका लेने वाले हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने टीकाकरण के पश्चात अपने अपने अनुभव बताए, आइए देखते हैं राइज प्लस की एक रिपोर्ट।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```