पूजा माहेश्वरी
स्वास्थ्य विभाग की लावन्या देवी को लगी पहली वैक्सीन
नगांव। विगत 11 महीनों की जद्दोजहद के बाद समग्र देश के साथ नगांव जिले में भी कोरोना वैक्सीन लगाने का काम आरंभ हो गया है। नगांव भोगेश्वरी फूकननी नागरिक चिकित्सालय व जिले के कठीयातुली खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। नगांव भोगेश्वरी फूकननी नागरिक चिकित्सालय में चिकित्सालय की महिला सुपरवाइजर लावन्या देवी को पहली वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगाने के बाद लावन्या देवी ने कहा कि वे स्वस्थ व आनंदित है। उन्होंने ने लोगों से आह्वान किया कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा आगे आकर वैक्सीन लगवा कर देश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने में अपनी अपनी अहम भूमिका निभाएं। जिले के नगांव भोगेश्वरी फूकननी नागरिक चिकित्सालय व कठीयातुली खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरंभ हुए टीकाकरण अभियान में आज दो सौ स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जायेगी। नगांव भोगेश्वरी फूकननी नागरिक चिकित्सालय में टीकाकरण अभियान में जिला उपायुक्त कविथा पद्मनाभन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक अतुल चंद्र पातर सहित विभागीय चिकित्सक व कर्मचारीगण उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें