मुनि मणिभद्र की शान्ति पदयात्रा अमीनगांव पहुंची - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुनि मणिभद्र की शान्ति पदयात्रा अमीनगांव पहुंची



गुवाहाटी। नेपाल केसरी मानव मिलन संस्थापक डाँ. श्री मणिभद्र मुनि जी म. सा. व विराग मुनि जी म. सा. की आज सुबह 8 बजे जैन भवन से "सर्वोदय शांति पदयात्रा" शुरू हुई, जो अमिनगांव (युवा विकास केंद्र) 12 किलोमीटर पर पहुंची। सभी ने विहार सेवा का लाभ लिया। गुरुदेव के कल सुबह यहां से हाजो 20 किलोमीटर के लिए विहार करने का कार्य क्रम है।  आगे की विहार सेवा के लिए अपना नाम दिनेश जी चोरड़िया एवं राजीव जी चोरड़िया को लिखवा सकते हैं। कल 1 जनवरी का अन्नदान का कार्यक्रम मंगलचंद जी दिनेश कुमार जी चोरड़िया की तरफ से हुआ। आगामी 22 जनवरी को मानव मिलन के तत्वाधान में अन्नदान का कार्यक्रम त्रिलोक चंद  संदीप कुमार खजांची की तरफ से रखा गया है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, गुवाहाटी के द्वारा यह अनुरोध किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें