पूसीरे तीन जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का करेगी परिचालन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूसीरे तीन जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का करेगी परिचालन



गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने पहले कोहरे से भरे मौसम के कारण रद्द की जा चुकी कुछ पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों की सेवा पुनः आरम्भ करने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 05909 / 05910 डिब्रूगढ़ - लालगढ़ जंक्शन - डिब्रूगढ़ स्पेशल, 05933 / 05934 डिब्रूगढ़ - अमृतसर जंक्शन - डिब्रूगढ़ स्पेशल तथा 05483 / 05484 अलीपुरदुआर जंक्शन – दिल्ली - अलीपुरदुआर जंक्शन स्पेशल हैं।


डिब्रुगढ़ से प्रतिदिन रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05909 डिब्रूगढ़ - लालगढ़ जंक्शन पैसेंजर स्पेशल की सेवा 01 फरवरी से पुनः आरम्भ होगी। लालगढ़ जंक्शन से प्रतिदिन रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05910 लालगढ़ जंक्शन - डिब्रूगढ़ पैसेंजर स्पेशल की सेवा 04 फरवरी से पुनः आरम्भ होगी। 


डिब्रूगढ़ से रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05933 डिब्रुगढ़ - अमृतसर जंक्शन पैसेंजर स्पेशल की सेवा 02 फरवरी से पुनः आरम्भ होगी। अमृतसर जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05934 अमृतसर जंक्शन - डिब्रूगढ़ पैसेंजर स्पेशल की सेवा 02 फऱवरी से पुनः आरम्भ होगी।


अलीपुरदुआर जंक्शन से प्रतिदिन रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05483 अलीपुरदुआर जंक्शन - दिल्ली पैसेंजर स्पेशल की सेवा 01 फरवरी से पुनः आरम्भ होगी। दिल्ली से प्रतिदिन रवाना होने वाली ट्रेन नं. 05484 दिल्ली - अलीपुरदुआर जंक्शन पैसेंजर स्पेशल की सेवा 03 फरवरी से पुनः आरम्भ होगी। इन पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव तथा समय-सूची का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें