पूजा माहेश्वरी
सम्मान की क्रम में पांच हिंदी भाषी भी
नगांव। शहर के कलंगपार स्थित नेहरुवाली मैदान में चल रहे बिहू उत्सव में वृहस्पतिवार को शहर के 200 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया।इन वरिष्ठ व्यक्तियों में नगांव के पांच हिंदीभाषी वरिष्ठ नागरिकों को भी 108 वें नगांव भोगाली बिहू उत्सव समिति के आयोजन स्थल नेहरुबाली में सम्मानित किया गया।इस क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी क्रमश: प्रहलाद राय मित्तल, विजय कुमार मंगलूनिया, सीताराम बुधिया, सरदार देवेंद्र सिंह 'सहमी', धनपत घोड़ावत शामिल है।समिति के अध्यक्ष रंजित तामुली फूकन, कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक रुपक शर्मा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को फूलाम गामोछा, जापी, मानपत्र व भोगाली स्मृति ग्रंथ से अभिनंद किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों ने जलपान का भी आनंद लिया। उक्त सभी वरिष्ठ हिंदीभाषी अपने-अपने क्षेत्र में लंबे काल से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। इनके सम्मान पर सोशल मीडिया के द्वारा मारवाड़ी सम्मेलन व अन्य ने बधाई देते हुए गौरवान्वित महसूस किया।सम्मान पाने वालों में वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षाविद डॉ.अबू हनिफा, भिष्म दुर्लभ महंत्, मुकूट भुयां, वरिष्ठ पत्रकार राजेन बरकाकति, युक्ति नाथ खाउंड आदि के साथ अनेक महिलाएं भी उपस्थित थी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें