रंगिया का तनुज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया का तनुज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित



अरुणा अग्रवाल


रंगिया। वर्ष 2021 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत के कई राज्यों के साथ-साथ असम का एक छात्र इसे पाने में सक्षम हुआ है। रंगिया के सर्स पब्लिक स्कूल का छात्र तथा रंगिया शहर के वार्ड नं.1 स्टेशन रोड का निवासी व रंगिया के विशिष्ट संवाददाता पिता तापस सम्माद्दार और माता सर्वरी सम्माद्दार का एकमात्र पुत्र तनुज सम्माद्दार ने इसवर्ष कला संस्कृति के क्षेत्र में प्रधानमंत्री शिशु पुरस्कार प्राप्त कर रंगिया का ही नहीं समुचे असम का नाम रोशन किया है। बचपन से ही चित्र बनाने का शौक रखने वाला तनुज सम्माद्दार अबतक कोविड-19 के समय ऑनलाइन प्रतियोगिता में असम के अलावा देश विदेशों की चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत से पुरस्कार प्राप्त करने में सक्षम हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तनुज सम्माद्दार जापान, रूस, अमेरिका, बुल्गेरिया, यूक्रेन आदि देशों की चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेकर 20 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, 50 राष्ट्रीय और 20 राज्यिक पुरस्कार प्राप्त कर असम को गौरवान्वित किया है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के विषय में तनुज भविष्य में देश के प्रमुख चित्रकला शिक्षण संस्थान में अपना नाम दर्ज कराकर एक स्थापत्य कलाकार बनने का स्वप्न संजोजक रखने की बात बतायी है। तनुज सम्माद्दार की सफलता के पीछे पिता तापस सम्माद्दार और माता सर्वरी सम्माद्दार की कड़ी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी कारण है।  दूसरी ओर तनुज सम्माद्दार की शैक्षणिक विद्यालय सर्स पब्लिक इंग्लिश स्कूल सहित रंगिया महकमा में खुशी का माहौल बना है। इसके अलावा, रंगिया  महकमा के महकमाधिपति स्वप्निल पाल (आईएएस) ने गणतंत्र दिवस समारोह मे तनुज को बधाई देते हुए उसे असम का प्रतीक फुलाम गामोछा, जापी और मानपत्र प्रदान कर तनुज का अभिनन्दन किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें