कोरोना महामारी को पीछे छोड़ नये साल में नये उमंग में धुबड़ीवासी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना महामारी को पीछे छोड़ नये साल में नये उमंग में धुबड़ीवासी

 


रविन्द्र तोदी

सामाजिक सांस्कृतिक आयोजन के लिए लंबी अवधि के बाद खोला गया धुबड़ी में राजीव गांधी शिशु उद्यान

धुबड़ी। कोरोना महामारी के कड़े घुंट के साथ बिते साल को समग्र विश्व के साथ धुबड़ीवासी भी भुलाकर अंग्रेजी नववर्ष का पूरे दिल से स्वागत करने में लगे हैं। लगभग पूरे एक साल से बंद पड़े शहर में बच्चों के मनोरंजन का एकमात्र स्थल राजिब गांधी शिशु उद्यान को भी नये साल की दस्तक के साथ आम लोगों के लिए अनुष्ठानिक रुप से खोल दिया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक मनोरंजन कार्यक्रम के बीच विशीष्ट पत्रकार व उद्यान के अध्यक्ष राजिब शर्मा ने अनुष्ठानिक रुप से उद्यान को खोला। इस अवसर पर छोटे बच्चों के बीच फेशन शो का भी आयोजन किया गया। जहां विभिन्न परिधानों से सुसज्जित बच्चों ने रेंम्प पर चलकर सभी का मन मोहा। आयोजन के दौरान कोरोना के अतित को भुलकर युवावर्ग नये साल के जश्न में डूबा दिखाई दिया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। राजिब गांधी उद्यान के अध्यक्ष राजिब शर्मा ने बताया कि आज से उद्दान को सांस्कृतिक, सामाजिक व घरेलू किसी भी तरह के आयोजन के लिए अनुष्ठानिक रुप से खोल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें