रंगिया में हुआ माघ पूर्णिमा का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में हुआ माघ पूर्णिमा का भव्य आयोजन

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इसबार भी माघ महीने की पूर्णिमा तिथि के मौके पर रंगिया के खानापारा की माघ पूर्णिमा तिथि आयोजन समिति द्वारा आज एकदिवसीय विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों के साथ इसका भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव उन्नयन समिति के अध्यक्ष समिन्द्र नाथ बैश्य द्वारा समिति का ध्वजारोहण के साथ सुबह 7.30 बजे किया गया। इसके पश्चात सुबह 7.40 बजे आयोजन समिति के अध्यक्ष देवजीत बैश्य द्वारा धार्मिक ध्वजारोहण, सुबह 7.50 बजे प्रागज्योति संघ के अध्यक्ष द्वारा संघ का ध्वजारोहण, सुबह 8 बजे आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमुल्य बैश्य, गाँव उन्नयन समिति के महासचिव धीरेन बैश्य और आयोजन समिति के महासचिव दिगंत बैश्य द्वारा स्मृति तर्पण, सुबह 8.20 बजे दहरा बाघबारी के धरनी कलिता द्वारा वृक्षारोपण सहित सुबह 8.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की रंगिया शाखा के मुख्य प्रबंधक सुशांत दास द्वारा मुख्य द्वार का उन्मोचन किया गया। इसके साथ ही सुबह 8.45 बजे भारतीय स्टेट बैंक की रंगिया के सहकारी शाखा प्रबंधक प्रांजल बैश्य, द्वारा श्रीमद्भागवत भ्रमण का सुभारम्भ तथा खानापारा गाँव उन्नयन समिति के पूर्व अध्यक्ष हरकान्त बैश्य द्वारा श्रीमद्भागवत स्थापना के पश्चात श्रीमंत शंकरदेव संघ, बरमा आंचलिक शाखा के प्रचार सचिव द्वारा सुबह 10.15 बजे से  श्रीमद्भागवत पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2 बजे से प्रसाद व महाभोग वितरण के अलावा दोपहर 3.30 बजे रंगिया महाविद्यालय की अध्यापिका मिताली दास द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान गाँव बासीयों द्वारा अपने घर के प्रांगण में तथा नाम घर प्रांगण में दीप प्रज्वलित किया गया। वही सांय 4.30 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ववलन और उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। 


इस मौके रंगिया के विधायक तथा असम के सिंचाई व शिक्षा विभाग के राज्यिक मंत्री भवेश कलिता, बरभाग महाविद्यालय के ज्येष्ठ अध्यापक निरेन मालाकर, कोकराझार के जनता महाविद्यालय के सहकारी अध्यापक गोबिंद बैश्य, चापोनिया शंकरदेव शिशु निकेतन के प्रधानाचार्य कैलाश महंतो, पूर्व शिक्षिका रीना कलिता महंतो सहित बहुत से गणमान्य लोग आमंत्रित अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान सायं 5.30 बजे भोग वितरण तथा 5.45 बजे दिहा नाम आयोजित किया गया दिहा नाम का उद्घाटन रंगिया महाविद्यालय के ज्येष्ठ अध्यापक मुकुल कलिता द्वारा किया गया वही सन्ध्या 7.45 बजे आमंत्रित लोक गीत का परिवेशन किया गया। इसके  अलावा रात्रि 8.15 बजे संकीर्तन परिवेशन के बाद कार्यक्रमों का समापन रात्रि 10 बजे समापन समारोह और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें