शिव शीतला हनुमान मंदिर में सुंदरकाण्ड का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिव शीतला हनुमान मंदिर में सुंदरकाण्ड का आयोजन


संतोष काबरा


गुवाहाटी। शराबभटटी स्थित श्री शिव शीतला हनुमान मंदिर प्रांगण में नव वर्ष के उपलक्ष में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया गोपीनाथ नगर स्थित श्री शिव शीतला हनुमान मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुरोहित अमरनाथ दुबे, वशिष्ठ मिश्रा, मदन तिवारी, लक्ष्मी कांत झा एवं अन्य उपस्थित भक्तों के द्वारा नव वर्ष सुखदाई हो ऐसी मनोभावना व सुख, शांति, समृद्धि का वातावरण हो यही मनोकामना तथा संकल्प लेकर के पुरोहित समाज ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ तथा एक शाम हनुमान जी के नाम का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं के लिए भोजन की व्यवस्था का भी आयोजन किया गया था। 


मंदिर के पुरोहित समाज के तरफ से उपस्थित सभी भक्तों को नएवर्ष का मंगल शुभकामना देते हुए सभी के लिए यह वर्ष मंगलमय हो इस उद्देश्य से ही इस वर्ष भी सुंदरकांड पाठ किया गया। संगीत में सुंदरकांड पाठ के इस विशेष अवसर पर  अवधेश चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद तथा अशोक प्रसाद, लखन यादव, पंकज मिश्रा का विशेष भूमिका रही। इस विषय की जानकारी आचार्य विवेक कुमार मिश्र द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें