रंगिया: युवा व्यवसायियों ने फहराया विशाल तिरंगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: युवा व्यवसायियों ने फहराया विशाल तिरंगा


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगिया के युवा व्यवसायी महेश गुप्ता और जमशेद अली ने रंगिया स्वस्ति अस्पताल के पास स्थित 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास विशाल तिरंगा फहराया। मालूम हो कि 75 फुट लंबा तथा 45 फुट चौड़ा यह तिरंगा दो क्रेनों की सहायता से फहराया गया है जिसे देखने के लिए आज दूर-दूर से लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने इस बड़े तिरंगें को सैलूट किया तथा गर्व महसूस किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन युवा व्यवसायों द्वारा यह तिरंगा देश के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करते हुये फहराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें