धुबड़ी का एक ऐसा गांव जहां घर आंगन में उगाई जा रही गांजे की फसल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी का एक ऐसा गांव जहां घर आंगन में उगाई जा रही गांजे की फसल



रविन्द्र तोदी

पुलिस भी घर घर अभियान चलाकर नष्ट करने में जुटी गांजे की फसल

आखिर किसकी शह पर पनप रहा है धुबड़ी जिले में गांजे का अवैध व्यापार

धुबड़ी। धुबड़ी में एक ऐसा भी गांव है जहां घर घर हो रही है गांजे की खेती। परंतु पुलिस का खुफिया नेटवर्क भी कम नहीं है तथा पुलिस भी घर घर अभियान चलाकर गांजे की फसल को बड़े पैमाने पर नष्ट करने में जुटी है।जिले के बिलासीपाड़ा महकमे के तहत पोकालागी नामक अंदरुनी गांव में अधिकांश ग्रामिण अपने घर परिसर की खाली पड़ी जमीनों में आश्चर्यजनक रूप से प्रतिबंधित गांजे की फसल बों रहे हैं। सुचनाओं के अनुसार स्थानिय स्तर पर ड्रग माफिया व असामाजिक तत्वों का एक बड़ा रैकेट द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ग्रामिणो को प्रतिबंधित नशिले पदार्थ गांजे की फसल के लिए उकसाया जा रहा है। गुप्तचर एजेंसियों द्वारा पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने बिना देर किए अभियान छेड़ने का कड़ा दिशानिर्देश जारी कर दिया। जिसके तहत पुलिस की टीम ने चापर पुलिस थाने के तहत वृहत्तर इलाके में अभियान छेड़ दिया।अब तक मिली सुचनाओं के अनुसार पुलिस ने हालाकुरा पुलिस चौकी के तहत पोकालागी चतुर्थ खंड नामक गांव इलाके में 20 से भी अधिक आवासीय घरो की जमीनों पर अभियान चलाकर गांजे की फसल नष्ट कर दी। आश्चर्यजनक रूप से इन सभी ग्रामिणो ने घर के अहाते में खाली पड़ी जमीनों व खेत खलिहान में यह फसल उगा रखी थी।इस अभियान के दौरान करिब दो बिघा के वृहत भुखंड पर उगाई गई गांजे की फसल को पुलिस ने जब्त कर नष्ट कर दिया। मालूम हो कि धुबड़ी पुलिस ने बिते एक हफ्ते में जिले के कई हिस्सों में अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर गांजे की फसल को नष्ट किया है। तथा अब तक पांच लोगों को भी इस संबंध में पकड़ा है। मालूम हो कि ग्रामिणो द्वारा हाल फिलहाल में घर के अहाते आंगन में भी प्रतिबंधित नशीले द्रव्य गांजे की फसल उगाने के चौंकाने वाले मामले उजागर हुए हैं। जिससे साफ होता है कि जिले में एक बड़ा रैकेट सक्रिय हैं जो गांजे की फसल के लिए उकसा रहा है।जो कि एक गंभीर पहलू है। तथा धुबड़ी पुलिस के समक्ष रैकेट को ढुढने व तोड़ने की भी बड़ी चुनौती है। क्योंकि पुलिस अब तक गांजे उगाने वालो पर सख्त तो हुई है परंतु उकसाने वाले मूल सौदागरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```