गोलाघाट: 32 तम पथ सुरक्षा सप्ताह महिने का सफलता पूर्वक समापन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: 32 तम पथ सुरक्षा सप्ताह महिने का सफलता पूर्वक समापन्न



अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट जिला परिवहन विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशाशन और पुलिस विभाग के सहयोग से 32 तम पथ सुरक्षा सप्ताह महिने का आज सफलता पूर्वक समापन्न हुआ । इस दौरान आज बस स्टैंड में एक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्ण राजोखोवा ने की। जिला परिवहन अधिकारी ध्रुवज्योति कार्ज़ी, एम वी आई पराग सैकिया, अतिरिक्त उपायुक्त मून गोगोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पणेश्वर, एनफोर्समेंट के गौतम कुमार दास और सी.बोरगोहाई, पूर्ण राजखोवा, संजीव हैंडिक, सरत सैकिया, वरिष्ठ संवाद्दाता द्विपेन दत्ता, अपूर्ब बल्लभ गोस्वामी के साथ जिला परिवहन विभाग के कर्मी के अलावा अन्यान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान मंच में आसीन व्यक्तियों का स्वागत फुलाम गामोचा से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय भराली ने की। उद्देश्य व्याख्या डी टी ओ ध्रुवज्योति कार्ज़ी ने की। इसके बाद विशिष्ट व्यक्तियों ने वक्तव्य प्रदान किया। 


वही बीते दिनों स्वेच्छा सेवी संगठन पायनियर फाउंडेशन के सौजन्य से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे स्थानीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। आज उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। 


बीते 18 जनवरी से शुरू हुए पथ सुरक्षा सप्ताह को मद्देनजर जिला परिवहन विभाग ने निरन्तर क़ई जागरूकता मुल्क कार्यक्रम हाथ मे लिए। बाइक रैली, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न जागरूकता मुल्क सभाएं, विभिन्न प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, पथ सुरक्षा सम्बन्धी पेम्पलेट वितरण आदि मुख्य कार्यक्रम थे। इस दौरान आज एक जागरूकता मूलक बाइक रैली भी निकाली गई। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें