गुवाहाटी। भगवान आदिनाथ निर्माण महोत्सव समिति ग्वालपाड़ा ने श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण महोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम हर वर्ष भव्य रूप से मनाया जाता रहा है। परंतु कोरोना संक्रमण काल के दिशा निर्देशों को देखते हुए इस वर्ष बहुत ही कम संख्या के श्रद्धालुओं के बीच इस कार्यक्रम को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र कुमार बाकलीवाल परिवार खारुपेटीया ने ध्वजारोहण करके किया। इससे पहले बाकलीवाल परिवार ने भूमि पूजन एवं ध्वजा पूजन कार्य संपन्न किया। इसके पश्चात त्रिमूर्ति करशाभिषेक, शांतिधारा, भक्तामर मंडल विधान संपन्न किया गया। भगवान आदिनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाने के पश्चात श्री जी की विशेष आरती की गई। आरती के पश्चात एक संक्षिप्त सभा समारोह में कार्यक्रम के दानदाताओं का अभिनंदन किया गया।









बहुत सुंदर।
जवाब देंहटाएं