नगांव: कांग्रेस ने शुरू की असम बचाओ बस यात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: कांग्रेस ने शुरू की असम बचाओ बस यात्रा



नगांव। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है।


इस कड़ी में शुक्रवार को नगांव जिला से कांग्रेस ने असम बचाओ नामक बस यात्रा के कार्यक्रम का आगाज किया। जिला के धिंग गेट से आरंभ की गई असम बचाओ बस यात्रा पूरे अमम के सभी जिलों तक जाएगी। असम बचाओ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता तथा प्रदेश कांग्रेस के कनवेनर जितेन सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा, नगांव के सांसद प्रद्युत बरदलै, विधायक रकीबुल हुसैन भी बस यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद थे। जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि कहा कि असम को अगर बचाना है तो राज्य को भाजपा मुक्त करना होगा। भाजपा असम की सारी संपत्ति एक-एक कर बेच रही है।


प्रदेश अध्यक्ष बोरा ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पूरे आसम को बेचने पर तुली हुई है। जिसे बचाने के लिए आज असम बचाओ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। वहीं बोरा ने कहा कि कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता अखिल गोगोई को बिना शर्त सरकार को रिहा करना चाहिए। भाजपा सरकार अखिल के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर जेल में बंद कर रखी है। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```