अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया महकमा प्रशासन के तत्वावधान मे तथा स्थानीय स्वयं सेवी संगठन 'साधना' और स्वस्ति अस्पताल, रंगिया द्वारा आज रंगिया महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन प्रांगण में 'नशामुक्त रंगिया' के एक भाग के रूप मे नशे की लत के विरुद्ध एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। रंगिया महकमा के निर्वाचन अधिकारी हृदय कुमार दास द्वारा शुभारंभ किये गये इस कार्यक्रम में रंगिया महाविद्यालय के अध्यक्ष डा० ब्रजेन्द्र शैकिया ने अपने मुख्य भाषण में इस घातक मादक पदार्थ के विरुद्ध उठाए गए कदमों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वस्ति अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ हितेंद्र कलिता ने मादक पदार्थ के सेवन के फलस्वरूप होने वाले भयानक संकट के बारे में वर्णन करते हुए लोगों को जागरूक होने और इसके बचाव के बारे में भाषण प्रदान किया। साथ ही उपस्थित स्नायु और मनोचिकित्सक डॉ इफ्तिकार हुसैन, (पावरपॉइंट की मदद से) जानकारी दी कि नशीला प्रदार्थ व्यक्ति के मस्तिष्क पर किस प्रकार क्रिया करता है और किस तरह उसे मौत के मुंह में खींचता चले जाते है, इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे एक व्यक्ति को इससे बचाया जा सकता। वही कार्यक्रम के दौरान योग और प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने रोगी को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योगाभ्यास की आवश्यकता पर चर्चा की। इस मामले में, रंगीया स्वस्ति अस्पताल स्थित नशामुक्ति केंद्र के जरिये नशा करने वाले व्यक्ति को स्वस्थ बनाने के बारे मे जानकारी दी गयी। आयोजित कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की अध्यापिका रानू चौधरी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के दौरान रंगिया पौरसभा के कार्यकारी अधिकारी चंपक डेका ने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेल-कूद, चित्रांकन आदि विभिन्न प्रतिभाओ को शामिल करने के लिए आह्वान किया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें