कांग्रेस के “असम बचाओ” कार्यक्रम में शामिल हुए देवब्रत सैकिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कांग्रेस के “असम बचाओ” कार्यक्रम में शामिल हुए देवब्रत सैकिया



तिनसुकिया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आक्रामाक चुनाव प्रचार के लिए राज्यभर में “असम बचाओ” नामक अभियान आरंभ किया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नेता इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।


इस कड़ी में मंगलवार को तिनसुकिया जिला के सदिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “असम बचाओ” नामक बस यात्रा कार्यक्रम में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता देवब्रत सैकिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन सिंह घटोवार के साथ ही काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


उल्लेखनीय है कि सैखोवा के टामेश्वरी केसाई खाइटी मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना कर सदिया के लिए देवब्रत सैकिया बस के जरिए रवाना हुए। सैखोवा की जर्जर सड़क को देखकर देवब्रत सैकिया ने नाराज व्यक्त की। उन्होंने सड़कों की खराब हालत के लिए स्थानीय भाजपा विधायक बोलिन चेतिया को जिम्मेदार ठहराया।


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एजीपी के प्रार्थी जगदीश भुईंया और भाजपा के प्रार्थी बोलिन चेतिया को कांग्रेस निश्चित तौर पर पराजित करेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए एक जनप्रिय उम्मीदवार को कांग्रेस ढूंढ रही है।


उल्लेखनीय है कि सदिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के 8 नेताओं ने टिकट की मांग की है। टिकट की मांग करने वालों में विधानसभा क्षेत्र के उत्तर पार में लखन चेतिया और दक्षिण में बिरिंचि नेउग आदि शामिल हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें