असम को बर्बाद कर अब असम को बचाने का नाटक कर रही कांग्रेस: उत्पल बोरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम को बर्बाद कर अब असम को बचाने का नाटक कर रही कांग्रेस: उत्पल बोरा



नगांव। नगांव जिला शहर में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान गोहपुर के विधायक उत्पल बोरा ने कहा कि अपने सत्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी असम को पूरी तरह बर्बाद कर चुकी है। अब चुनाव से पहले असम बचाओ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा, पहले असम को बर्बाद किया, अब असम बचाओ अभियान के जरिए नाटक करने में कांग्रेस जुटी हुई है। इसका जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। 


पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान नगांव सदर के विधायक रूपक शर्मा ने कहा कि भाजपा राज्य में विकास को लेकर काफी काम किया है। इस बार नगांव सदर के भाजपा विधायक को जनता पहले से ज्यादा बहुमत से जीत सुनिश्चित करेगी।


नगांव शहर के खुटीकटिया रास खेल मैदान में आयोजित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में पन्ना प्रमुख उपस्थित थे। सम्मेलन में उपस्थित सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें