अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार के रूप में तथा भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष देबोजीत बोरा ने गोलाघाट भाजपा के युवा साथियों के साथ आज से चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज, शिशुपालि पंचायत के टेलीहाल, सांगखाती, रतनपुर, कल्याणपुर, बेनेदिक पठार और सरूपानी पंचायत के सरूपनी बाजार, नाहरतली, रतनपुर, दयालपुर आदि इलाके में दुकानों, घर - घर जाकर चार सौ परिवार के साथ मिले और उनसे बातचीत की। इस मौके पर श्री बोरा ने लोगो को भाजपा के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और आगामी चुनावों में भाजपा का साथ देने का आह्वान भी किया। इस दौरान भाजपा के युवा नेताओ ने भी उनका साथ दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें