धुबड़ी टाऊन ई-रिक्शा युनियन व परिवहन विभाग की पहल पर टोटो चालकों के लिए जागरुकता सभा का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी टाऊन ई-रिक्शा युनियन व परिवहन विभाग की पहल पर टोटो चालकों के लिए जागरुकता सभा का आयोजन



रविन्द्र तोदी

सभी टोटो चालकों से 28 फरवरी तक पंजिकरण करवाने की अपील

धुबड़ी। धुबड़ी टाऊन ई-रिक्शा युनियन की अगुवाई में तथा जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में धुबड़ी भर के सभी टोटो चालकों की विभिन्न तरह की समस्यायों, अनुज्ञापत्र,टोटो की वजह से होने वाली जाम को लेकर जागरूकतामुलक सभा का आयोजन किया गया।शहर के पंचुघाट इलाके में आयोजित सभा के दौरान शहर भर के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में आए टोटो चालक उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान बतौर सम्मानित अतिथि मंचासीन धुबड़ी जिला परिवहन अधिकारी असगर अली, विभागीय परिदर्शक म्हिनाजुर रहमान,युनियन के मुख्य उपदेष्टा सिमुल सरकार,धुबड़ी ट्राफिक पुलिस के प्रभारी अमृत राय,प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय शर्मा,युनियन के सचिव अब्दुल कायम, पत्रकार रविन्द्र तोदी,धुबड़ी नगरपालिका के अभियंता अधिकारी सिद्धार्थ बोस,उत्पल मुखर्जी, ने सभा को संबोधित करते हुए एक सुर में माना कि यह कामगारों की जीविका से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। जिस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।क्युंकी एक तरफ शहर भर में बिना किसी गाइडलाइंस व नियमों के पालन के यत्र तत्र चल रहे टोटो शहर में ट्राफिक जाम का एक बड़ा कारण बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सारा दोष टोटो चालकों पर लादना भी उचित नहीं है। कुछ वक्ताओं ने सभा के दौरान धुबड़ी में अनियंत्रित टोटो परिचालन की मुल वजह बाहरी ग्रामिण इलाकों से आकर शहर में चलने वाले टोटो को बताया।तो वहीं कुछ वक्ताओं ने कहा कि विभाग अगर शहरी टोटो चालको के लिए रोड मैप तैयार करता है तो यह बेहतर होगा। वहीं परिवहन विभाग से टोटो चालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के भी सुझाव दिए गए।साथ ही टोटो के आश्रे अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले कामगारों को तय नियमों को मानकर सुरक्षित तरीके से टोटो चलाने की अपील की।ताकि यह रोजगार का सृजन बना रहे। वहीं पत्रकार विजय शर्मा ने बाहरी गांवों अंचलों से बिना किसी पंजियन व वैध कागजात के शहर में प्रवेश कर रहे टोटो के मसले पर चिंता व्यक्त की। तथा कहा कि जब तक शहरी टोटो को व्यवस्थित गणना के तहत नहीं लाया जाएगा तब तक इस समस्या का समाधान असंभव है। मौके पर जिला परिवहन अधिकारी असगर अली ने आगामी 28 फरवरी तक सभी टोटो चालकों से पंजिकरण करवाने का आह्वान किया है। तथा इस दिशा में धुबड़ी टाऊन ई-रिक्शा युनियन से भी सहयोग की अपील की है। मालूम हो कि इस अवसर पर सभी अतिथियों का युनियन द्वारा फुलाम गामोछा से सम्मान भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```