पूजा माहेश्वरी
नगांव। नगांव भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रधान संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने नगांव जिले में उपस्थित हो कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन से जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त श्री शर्मा ने रोहा और नगांव सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि मतदान केंद्रों पर निम्नतम सुविधा है कि नहीं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नगांव जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर श्री शर्मा ने संतुष्टि व्यक्त की। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खरे, आईजीपी (कानून व्यवस्था) दीपक केडीया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त सचिव हेमेन दास, जिला उपायुक्त कविथा पद्मनाभन जल जीवन मिशन के एम डी आदिल खान व जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत दिलीप गौरव इस दौरान भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रधान संचालक धर्मेंद्र शर्मा के साथ थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें