गौरव की अखिल व लुरिन के साथ साइकिल रैली में शामिल होने की इच्छा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौरव की अखिल व लुरिन के साथ साइकिल रैली में शामिल होने की इच्छा


नलबारी। असम विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को मात देने के लिए असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एपीसीसी) ने “असम बचाओ” शीर्षक से राज्य के अलग-अलग हिस्सों से यात्रा आरंभ किया है। संभवतः इस यात्रा के सूत्रधार असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र व कलियाबर के सांसद गौरव गोगोई हैं।


मंगलवार को नलबारी में आयोजित कार्यक्रम में गौरव गोगोई ने हिस्सा लेते हुए अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी की सरकार बनती है और पार्टी हाई कमान की मुझे मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। एपीसीसी के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने नलबारी में असम बचाओ यात्रा का नेतृत्व किया।


यात्रा में शामिल गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और डॉ हिमंत विश्वशर्मा की विफलता के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बार-बार असम का दौरा करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने राज्य की नवगठित दो पार्टियों असम जातीय परिषद के नेता लुरिन ज्योति गोगोई और राइजर दल के नेता अखिल गोगोई के साथ साइकिल रैली के जरिए चुनाव प्रचार करने की भी इच्छा जतायी। इस मौके पर नलबारी के एमएनसी कालेज में आयोजित सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए आशीर्वाद लिया।


चुनावी घोषणा पत्र के मद्देनजर नलबारी जिला साहित्य सभा के कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से परामर्श किया। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन ने कहा कि भाजपा के मंत्री व विधायक अपने आमोद-प्रमोद के लिए जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। राज्य की जनता महंगाई से कराह रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें