होजाई जिले में हर्षोल्लास के साथ मनी सरस्वती पूजा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई जिले में हर्षोल्लास के साथ मनी सरस्वती पूजा



निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। जिले में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षेल्लास के साथ आज बसंत पंचमी के पावन दिन मनायी गयी। होजाई तथा आसपास के क्षेत्र में सरस्वती पूजा की रौनक रही, विद्या की देवी की पूजा में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


सभी सरकारी स्कूलों व निजी विद्यालयों व संस्थानों में सुबह से ही पूजा को लेकर भीड़ उमड़ी रही थी। बसंत पंचमी की पूजा अर्चना के बाद सरस्वती माता की दर्शन करने के लिए विद्यालय व संस्थानों बच्चों की भीड़ नजर आई। वही दूसरी ओर ग्रामीणों इलाकों में भी सरस्वती पूजा धूमधाम से बच्चें व लोगों ने मनाई। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में खासा उल्लास रहा। सरस्वती पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वित्तरण किया गया। इस अवसर पर पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। होजाई के विद्यालयों मारवाड़ी हिंदी प्राथमिक विद्यालय, गांधी विद्यापीठ हाईस्कूल, श्री श्री विष्णु मंदिर परिसर, देशबंधु विद्यापीठ, नव कल्पा विद्यालय,राष्ट्रभाषा हिंदी हाईस्कूल, रविंद्र विद्यालय, नरसिंह स्थान हाईस्कूल (आमतोला), रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, होजाई गर्ल्स कॉलेज के अलावा सभी शिक्षण संस्थानों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा मां की पूजा अर्चना की गई। वहीं कई जगहों पर छात्र-छात्राओं हेतु खिचड़ी, पूड़ी सब्जी बुंदिया, भुजिया आदि के प्रसाद का आयोजन किया गया था। सरस्वती पूजा के दिन प्रात से ही शहर में पूजा को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिली। फूल वाले, पूजन सामग्री वालों, किताबों की दुकान में पेन वगैरह की अच्छी बिक्री देखी गई। छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां नए वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना करने के पश्चात एक पंडाल से दूसरे पंडाल में मां के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते देखे गए। वहीं विष्णु मंदिर स्थित सरस्वती पूजा में सायं के समय में मेले का आयोजन किया गया है जिसके लिए छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही तैयारी में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि 3 दिनों तक हम यहां मूर्ति को रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें