नगांव सांस्कृतिक रुप से बहुत धनी है: मुख्यमंत्री सोनोवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव सांस्कृतिक रुप से बहुत धनी है: मुख्यमंत्री सोनोवाल



पूजा माहेश्वरी


नगांव। असम के मध्य मंडल के रुप मे चिन्हित नगांव जिला के नगांव शहर के बीचोंबीच स्थित नगांव सांस्कृतिक प्रकल्प का आज मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने आनुष्ठानिक रुप से उद्घाटन करते हुए कहा कि नगांव वासी अत्यंत सौभाग्यशाली है कि नगांव जिला बटद्रवा मे गुरजना श्रीमंत शंकर देव की जन्म हुआ था। 1 करोड 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगांव सांस्कृतिक प्रकल्प जो पुर्व विधायक गिरींद्र कुमार बरुआ के प्रयास से आरंभ किया गया  था परन्तु निर्माण कार्य संपन्न नहीं हो सका था का उद्घाटन करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ मे मै भी सौभाग्यशाली हुँ। क्योंकि जिस प्रकल्प को विश्व विख्यात वरण्य गायक सुधा कंठ ड. भुपेन हाजारिका के कर कमलों से इसका शिलान्यास किया गया था उसका उद्घाटन मै कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विभिन्न कारणों से 2004 सन मे स्थापित इस अधुरे प्रकल्प को संपूर्ण कराने मे विधायक रुपक शर्मा का प्रयास की प्रशंसा करता हूं। मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कांग्रेस दल की कठोर शब्दों मे निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था।लोगों का प्रशासन तंत्र पर से विश्वास उठ गया था। भ्रष्टाचार का आलम यह था की गरीबी रेखा से नीचे वास करने वाले लोगों के लिए आबंटित इंदिरा अवास योजना के तहत आबंटित 3 लाख लोगों के लिए घर  के मद की धन को डकारने के साथ सभी घरो को अर्ध निर्मित छोड दिया गया था। एपीएससी की भ्रष्टाचार के बारे मे सब जानतेहैं। भ्रष्टाचार एक समाजिक व्याधि है। आज मुख्यमंत्री ने सदर विधायक रुपक शर्मा को साथ मे लेकर  25 करोड रुपये की लागत से निर्माण होनेवाले मोरीकलंग बील की सौन्दर्यीकरण योजना की मांगलिक कार्य का शुभारंभ करने के साथ प्रायः 7 करोड़ रुपये के लागत से निर्मित होने वाला वातानुकूलित अत्याधुनिक मोरीकलंग बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इसके अलावा नगांव वासी की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कलंग नदी की दोनों किनारों की सौंदर्यवर्धन हेतू नगांव कानून महाविद्यालय से नगांव बालिका महाविद्यालय तक डेढ किलोमीटर फुटपाथ  निर्माण की शुभारंभ के साथ नगांव पानीगांव चार आली से हैबरगांव तक फुटपाथ पर टाईल्स लगाने का कार्य का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रकल्प के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कांग्रेस को आड़े लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के समय दुर्नीति और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर थी। इस से भाजपा के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास बढ़ा है। इंदिरा आवास योजना का घर अभी भी असंपूर्ण पड़ा हुआ है क्योंकि हिताधिकारियों को रुपया नहीं मिला है‌ श्री सोनोवाल ने कहा कि बहुत विधायक आए और गए बहुत सरकार आई और गई किंतु विभिन्न समय में विभिन्न सरकार के कार्यों का लेखा जोखा लोगों को करना चाहिए। आगे कहा कि हम वोट के लालच नहीं कर यह हमारा कर्तव्य का पालन किया है। नगांव के प्रसंग में मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि यह गुरु का  पवित्र जन्म स्थान है नगांव से संस्कार की वार्ता और परिष्कार की वार्ता फैलाना चाहिए। नगांव शहर को सर्वांग सुंदर रूप में बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने विधायक रूपक शर्मा की भूरी भूरी प्रशंसा की। सांस्कृतिक प्रकल्प के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय विधायक रूपक शर्मा, असम पर्यटन उन्नयन निगम के अध्यक्ष जयंत मल्ला बरुआ, जिला उपायुक्त कविथा पद्मनाभन, जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत गौरव दिलीप, नगांव साहित्य सभा के सभापति मंटू शर्मा उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें