आज रात से असम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 05 रुपये की कमी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आज रात से असम में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 05 रुपये की कमी



असम विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए लेखानुदान पेश किया गया 

गुवाहाटी। असम के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने असम विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के दूसरे दिन कुछ महीनों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए लेखानुदान पेश किया।


बजट पेश करते हुए डॉ. विश्वशर्मा ने घोषणा की कि शुक्रवार की मध्यरात्रि से पेट्रोल और डीजल की कीमतें 05 की कमी की जा रही है। संशोधित दर आज आधी रात से लागू होगी। राज्य सरकार ने लोगों को राहत देते हुए 13 फरवरी से पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कमी करने का फैसला किया है।


वित्त ने मंत्री ने कहा कि कोविड​​-19 के चलते पेट्रोल, डीजल और शराब पर अतिरिक्त उपकर लगाया था। अब, रोगियों की संख्या कम हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों का आभारी हूं जिन्होंने गुरुवार की सुबह मेरे प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की और इस अतिरिक्त उपकर को रद्द कर दिया। इसलिए आधी रात से पेट्रोल और डीजल में 05 रुपये प्रति लीटर की कमी हो जाएगी। पूरे असम के लाखों उपभोक्ताओं को इसका सीधे लाभ होगा।


इस समय गुवाहाटी में पेट्रोल की कीमत 90.94 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 84.82 रुपये है। लेखानुदान अप्रैल से जुलाई 2021 तक के लिए पेश विधानसभा पेश किया गया है। लेखानुदान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पेश किया गया है। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र 13 फरवरी तक चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```