प्रीमियर क्लब चैंपियनशिप में नाम्बर क्लब विजेता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रीमियर क्लब चैंपियनशिप में नाम्बर क्लब विजेता



अमित नागोरी


गोलाघाट। असम क्रिकेट संस्था के सौजन्य तथा गोलाघाट जिला क्रीड़ा संस्था के सहयोग से गोलाघाट स्टेडियम में चल रहे प्रीमियर क्लब चैंपियनशिप में आज के फाइनल मैच में प्रथम बल्लेबाजी करते हुए  नाम्बर क्लब ने धीरज डेका 44 और बिक्रम बासफोर 30 रन की मदद से 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब मे नाम्बर क्लब के विध्वंशी गेंदबाजी के आगे ग्रीनवर्ल्ड क्लब 14.2 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गयी। प्रांजल सैकिया ने 5 और कुणाल शर्मा ने 3 विकेट लिए। पुरस्कार वितरण समारोह में गोलाघाट जिला क्रीड़ा संस्था के अध्यक्ष डॉ अजित बरुवा, उपाध्यक्ष दिनेश गोगोई और असम क्रिकेट संस्था के उपाध्यक्ष परीक्षित दत्ता उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें