रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी जिला युवा कांग्रेस ने आज मुल्यवृद्धि के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा सरकार से पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के आसमान छूते दामों में कटौती करने की मांग की। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सामाजिक माध्यम के आह्ववायक डॉ सुमित दुबे व धुबड़ी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थानिय राजिब भवन के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा सर्वानंद सोनोवाल मुर्दाबाद,असम सरकार हाय हाय जैसे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेता डॉ सुमित दुबे ने आम जनता से भाजपा सरकार के शासन में देखी जा रही बेतहाशा मुल्यवृद्धि व सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की तथा इसका कड़ा विरोध जताने की बात कही। कांग्रेस नेता अल्ताफ ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम गरिब जनता परेशान हो चुकी है। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता वोट से इसका प्रत्युत्तर देगी।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें