मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसंपर्क संचालकालय का नया उपक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसंपर्क संचालकालय का नया उपक्रम



अरुणा अग्रवाल

रंगिया महकमा सूचना और जनसंपर्क विभाग कार्यालय को मिला विशेष पारदर्शिता का पुरस्कार 

रंगिया। समर्पित सक्रिय भाव से अपने कर्तव्यों का पालन के लिये असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क संचालकालय द्वारा हाल ही में राज्य के कुछ जिला और महकमा के  कार्यालय को पुरस्कार प्रदान किया गया। असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क संचालकालय द्वारा गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के श्री श्री माधवदेव अंतरास्ट्रीय ऑडिटोरियम भवन प्रांगण में आयोजित मीडिया फेलोशिप पुरस्कार, पत्रकारों को एककालीन अनुदान, जनसंपर्क अधिकारियों को नियुक्ति पत्र और विशेष पारदर्शिता वाले जिला और महकमा के सक्रिय कार्यालयों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य के विभिन्न स्तर के कार्यालयों में पहला पुरस्कार डिब्रूगढ़ जिला को, दूसरा पुरस्कार शोणितपुर जिला, करीमगंज जिले को दिया गया इसके साथ ही तीसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से माजुली जिला और रंगिया महकमा सूचना और जनसंपर्क कार्यालय को प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा सभी से ईमानदारी, समर्पण, एकाग्रता और सेवा की भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की दुनिया में बदलाव लाने के लिए आने का आह्वान किया। साथ ही समन्वय, समविकास, स्वक्षता और उत्तरन पर अपना एक सुंदर भाषण प्रदान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी ने एक तार्किक और विचारशील बयान दिया, जिसमें कर्मचारियों से लोगों के बीच सुसंपर्क रखने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सूचना और जनसंपर्क आयुक्त-सचिव प्रीतम शैकिया ने अपने उद्घाटन भाषण में, कार्यक्रम के महान प्रयासों का अवलोकन किया।  इस अवसर पर सूचना और जनसंपर्क सचिव नीरा सोनोवाल और निदेशक अनुपम चौधरी सहित समाचार पत्र 'राइजर बातोरी' के संपादक भूपेन भट्टाचार्य, प्रथितयशा लेखिका अनुराधा सैकिया पुजारी, विशिष्ट पत्रकार गौतम शर्मा और बहुत से गणमान्य लोग भी मौजूद थे। मालूम हो कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा जनसंपर्क विभाग को राज्य के जिलों और महकमा में पत्रकारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और काम और योजनाओं के प्रचार के लिए निर्देशित किया गया था। इस निर्देश को  राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क संचालकालय के निदेशक अनुपम चौधरी ने जिलों और महकमा के सूचना और जनसंपर्क अधिकारियों को अवगत कर इसे कर्मदक्षता के साथ आगे बढ़ाया।  इस संदर्भ में रंगिया महकमा सूचना और जनसंपर्क विभाग कार्यालय द्वारा आकाशवाणी गुवाहाटी द्वारा प्रशारित कोविड जागरूकता और संक्रमण से बचाव पर कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के जन जागरूकता संबोधन, बाढ़ जागरूकता अभियान, स्वास्थ से सम्बंधित जागरूकता, राज्य सरकार के सभी योजनाओं सहित महकमा की खबरें आदि नियमित रूप से दूरभाष, मोबाइल माइकिंग, प्रेस विज्ञप्ति और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से जनता के बीच लाने का अथक प्रयास करते आ रहे हैं। गौरतलब है कि गुवाहाटी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर छात्र संघ के पूर्व सांस्कृतिक सचिव तथा गुवाहाटी विश्वविद्यालय  कोर्ट सभा के पूर्व सदस्य, शिक्षा विषय और मास कम्युनिकेशन विषय में स्नाकोत्तर तथा कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त, पूर्व अधिवक्ता, देवमरनै बीएड महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता पत्रकार के रूप में पहचाने जाने वाले रंगिया महकमा के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा के नेतृत्व मे  कार्यालय के उच्च वर्ग के सहायक खबीर अली सहित निम्न वर्ग के सहायक ख़लीलुर रहमान, ऑपरेटर भवेश शर्मा, चतुर्थ वर्ग के सहायक राजेन्द्र नाथ शर्मा, चालक हितेंद्र कुमार दास रंगिया महकमा प्रशासन की ओर से आयोजित पिछले गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार प्राप्त करने में सक्षम हुये थे।  रंगिया के महकमाधिपति तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी स्वप्निल पाल ने रंगिया महकमा के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा  को आंतरिक अभिनन्दन करने के साथ विभाग के कर्मचारी वरिष्ठ वर्ग के सहायक पवित्र मेधी, कनिष्ठ वर्ग के सहायक ख़लीलुर रहमान, ऑपरेटर भवेश शर्मा, चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी राजेन्द्र नाथ शर्मा और मुकुल डेका को शुभकामनाएं दी है। वही रंगिया महकमा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा ने इस सम्मान के लिये असम सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, कामरूप जिला और रंगिया महकमा प्रशासन, पत्रकारों सहित रंगिया के सभी नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दी है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```