निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल 14 फरवरी (रविवार) को होजाई विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। स्थानीय विधायक शिलादित्य देव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का होजाई में एक दिन का व्यस्त कार्यक्रम है।
विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 11 बजे 91 नंबर होजाई निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तत्पश्चात वह ब्रिदप्रभु आश्रम मैदान, सिलीगुड़ी बस्ती, राधा नगर गाँव पंचायत में "होजाई गाँव पंचायत मेला" का दौरा करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री होजाई पुलिस स्टेशन का दौरा करेंगे और नए भवन का उद्घाटन करेंगे, फिर मुख्यमंत्री नवनिर्मित नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे, फिर सीएम रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और एक कला भवन का शिलान्यास करेंगे और अंतिम कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री होजाई-नीलबागान रोड और होजाई- जुरापुखुरी रोड को होजाई जिला वासियों को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के एकदिवसीय दौरे से होजाई वासी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें