रोड अंडर ब्रिज में काम कर रहे दो श्रमिकों की पहाड़ी मिट्टी धंसने से मौत, कई घायल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोड अंडर ब्रिज में काम कर रहे दो श्रमिकों की पहाड़ी मिट्टी धंसने से मौत, कई घायल



गुवाहाटी। गुवाहाटी के बाहरी इलाके चंद्रपुर में रेलवे के रोड अंडर ब्रिज बनाने के लिए खोदी जा रही पहाड़ी मिट्टी के दरकने से दो श्रमिकों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। जबकि, 4 श्रमिकों को गंभीर अवस्था में  गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कुल 09 श्रमिक मिट्टी में दब गये थे। तीन श्रमिकों को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।


पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के जनसंपर्क अधिकारी नृपेन भट्टाचार्य ने टेलीफोनीक वार्ता के दौरान बताया है कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। मौके पर बचाव दल पहुंच गया है। यह हादसा लमडिंग डिविजन में घटा है। इस संबंध में लमडिंग डिविजन से संपर्क किया गया है। जल्द ही इसके बारे में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।


पुलिस ने बताया कि शनिवार को चंद्रपुर इलाके में रोड अंडर ब्रिज के लिए चल रहे काम के दौरान अचानक पहाड़ी मिट्टी दरकने लगी, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। आधिकारिक सूचना के आनुसार मौके पर काम कर रहे कुल 09 श्रमिक मिट्टी में दब गये। जबकि, अन्य वहां से डर के मारे भाग गये। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गया। इस हादसे में 02 श्रमिकों के मरने की पुष्टि हुई है। जबकि, गंभीर रूप से घायल अन्य चार श्रमिकों जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


हादसे में मारे गए श्रमिकों की पहचान इंसान अली और सैफुल अली के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य श्रमिक अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग गए। श्रमिकों की गिनती की जा रही है। गिनती पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा कि मलबे में और कितने श्रमिक दबे हुए हैं या नहीं। वहीं भयभीत श्रमिकों ने आशंका व्यक्त किया है कि और भी श्रमिक मिट्टी में दबे हो सकते हैं। युद्ध स्तर पर मिट्टी को हटाने का काम चल रहा है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```