अमित नागोरी
गोलाघाट। राज्य के अन्य जिलों की तरह गोलाघाट में भी अंतिम मतदाता सूची के उन्नयन का काम चल रहा है। मतदाता राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट www.ceoassam.nic.in पर जाकर पीडीएफ मतदाता सूची पर क्लिक करके उनके नाम का पता लगा सकते हैं। मतदाता पंजीकरण, विलोपन या आपत्ति, सुधार या संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के भीतर नामों के हस्तांतरण के लिए उक्त वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फार्म संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ के पास सबमिट करना होगा या www.nvsp.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता अपना डिजिटल मतदाता फोटो पहचान पत्र e-EPIC राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल nvsp.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर e-EPIC की शुरुआत की थी। ये जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी गोलाघाट पोम्पी देवी द्वारा दी गयी है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें