गुवाहाटी। असम के कोकराझार जिला में शनिवार की दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किये गये। सिस्मोलॉजी विभाग की जानकारी के अनुसार में शनिवार की दोपहर 02 बजकर 21 मिनट 37 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का झटका बेहद हल्का था, जिसके चलते अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल सका। उल्लेखनीय है कि असम समेत समूचा पूर्वोत्तर भूंकपीय जोन 05 के अंतर्गत आता है। यही कारण है कि यहां पर अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं।
भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र कोकराझार जिला में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपिक सेंटर 26.36 उत्तरी अक्षांश तथा 92.13 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें