असम चुनाव: 39 सीटों पर दूसरे चरण के लिए कुल 648 नामांकन पत्र दाखिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम चुनाव: 39 सीटों पर दूसरे चरण के लिए कुल 648 नामांकन पत्र दाखिल



गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण के नामांकन की अवधि कल समाप्त होने के बाद आज दोपहर चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों से संबंधित तथ्यों की जानकारी दी। आयोग ने बताया कि अब कुल दाखिल नामांकनों की संख्या 648 हो गयी है। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या 408 है जिसमें से 27 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।


चुनाव आयोग के अनुसार अब तक दूसरे चरण के लिए कुल 648 नामांकन दाखिल किये गये हैं। इन उम्मीदवारों की कुल संख्या 408 है। इस बार महिला उम्मीदवारों की बात करें तो 09 राजनीतिक पार्टियों की कुल 27 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 10 निर्दली उम्मीदवार भी शामिल हैं।


असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 02 मई को होगी। दूसरे चरण में महिला उम्मीदवारों की स्थिति पर नजर डालें तो 39 सीटों में से राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने 02, नवगठित पार्टी एजेपी ने 03, वीपीआई ने 01, जनता दल (यू) ने 03, एसयूसीआई ने 04,  सीपीआई (एम) ने 01, आरयूसी ने 01, जेपी ने 01 और एजेएम ने 01 तथा 10 निर्दलीय महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```