तिनसुकिया के एक स्कूल में 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तिनसुकिया के एक स्कूल में 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित

 

तिनसुकिया। वर्तमान समय में जब देश में कोरोना के नये संक्रमण को लेकर आशंका बढ़ रही है, इस बीच असम के तिनसुकिया के एक गर्ल्स हाई स्कूल में 35 छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है।

शुक्रवार को छात्राओं की जब जांच की गयी तो पता चला कि 35 छात्राएं कोरोना संक्रमित हैं। इसका खुलासा शनिवार को  हुआ है। यह मामला तिनसुकिया जिला के बरडूबी स्थित कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हाईस्कूल में हुआ है। 

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 62276 नये मामले सामने आए हैं। असम की बात करें तो उपरोक्त 35 छात्राओं के अलावा यहां पर भी 37 नये मामले सामने आए हैं। अब तक असम में कोरोना संक्रमण से 1104 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी भी राज्य में 400 लोगों का इलाज चल रहा है।

असम में भी प्रतिदिन कोरोना के नये मामले लगातार मिल रहे हैं। हालांकि यह संख्या पूर्व के मुकाबले में काफी कम है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कड़े कदम उठाए जाने को लेकर कोई संकेत नहीं मिले हैं।

इस बीच शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने घोषणा की कि कोरोना के मामले बढ़ने पर भी असम में फिर से लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने कहा कि असमिया समाज इस बार रंगाली बिहू को अच्छी तरह से मना सकेंगे। हालांकि उन्होंने कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राजनीतिक रैलियों में सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, हाथ धोने, सेनिटाइजर का उपयोग आदि न के बराबर होता देखा जा रहा है। राज्य में 27 मार्च, 01 अप्रैल और 06 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होना निर्धारित है। चुनावों के चलते राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट रही है जिसके चलते कोरोना संक्रमण के राज्य में तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें