मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में किया मतदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में किया मतदान



डिब्रूगढ़। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में डिब्रूगढ़ के अपने गृह मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


मुख्यमंत्री ने अपना मतदान करने के बाद कहाकि हमें 100 से अधिक सीटें मिलेंगी। मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले उन्होंने डिब्रूगढ़ के बोगा बाबा मजार पर अपनी श्रद्धा ज्ञापित की। कहाकि मैंने सभी के लिए शांति और भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत की प्रार्थना की है।


उन्होंने कहाकि कांग्रेस और अन्य दलों को केवल मीडिया में देखा जाता है लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दल जमीन पर है। असम के लोग अब जानते हैं कि सीएए-एनआरसी का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहाकि मेरा मकसद राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।


पहले चरण में असम विधानसभा चुनाव की कुल 126 सीटों में से 47 सीटों पर मतदान जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```