विस चुनाव के लिए असम पुलिस पूरी तरह तैयार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विस चुनाव के लिए असम पुलिस पूरी तरह तैयार



गुवाहाटी। असम पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी तरह से स्वयं को तैयार किया है। असम पुलिस ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सहयोग से एक नए 'सॉफ्टवेयर' तकनीक को बनाई है, जिसकी मदद से मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों को 'रेंडमली' चुनकर तैनात किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। यह पूरी तरह से तटस्थ रहेगा। 


पहले चरण के चुनाव के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 25 सदस्यीय एक टीम को इस प्रक्रिया को पूरा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 


पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने गुरुवार को काहिलीपारा स्थित 'चुनाव नियंत्रण केंद्र' में पहुंच कर गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही इससे जुड़े पुलिस और राष्ट्रीय सूचना केंद्र के अधिकारियों से बातचीत की। इस प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। 


महानिदेशक ने प्रशिक्षण और प्रशिक्षुओं से भी बातचीत की और उनसे अपने काम पर ध्यान देने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि असम पुलिस तैनाती के क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई करने वाला असम देश में दूसरा राज्य है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें