तिनसुकिया। चुनावी रंजिश में तिनसुकिया जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी। मामला मार्घेरिटा विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ीदिहिंग गांव पंचायत के अंतर्गत बरडूमसा का है। वहां डुमडुमा नगांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष देवानंद गोगोई की चाकी गोदकर हत्या हुई है।
हत्या का आरोपी जयचंद्र गोगोई को बताया गया है। जयचंद्र भी मृतक के गांव का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि चयचंद्र राज्य की नवगठित पार्टी असम जातीय परिषद का कार्यकर्ता है।
घटना के अनुसार दोनों के बीच शुक्रवार की सुबह को अपनी-अपनी पार्टियों को लेकर तर्क-वितर्क हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोपित जयचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बरडूमसा में भारी तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें