असम चुनावः सोनारी में ड्यूटी के दौरान चुनाव अधिकारी का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम चुनावः सोनारी में ड्यूटी के दौरान चुनाव अधिकारी का निधन



चराईदेव। असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शनिवार की सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। इस बीच चराईदेव जिला के सोनारी में एक दुखद घटना हुई।  घटना के अनुसारसोनारी के सालकाथोनी मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी की मौत हो गई।


अधिकारी की पहचान तुलसी खानीकर के रूप में हुई है। उनकी नियुक्ति 187 मतदान केंद्र पर हुई थी। मतदान के दौरान खानीकर की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अधिकारी की मौत हो गई। इस घटना से उक्त मतदान केंद्र के मतदान कर्मियों में शोक व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```