पूजा माहेश्वरी
नगांव। होलिका दहन कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक नेहरुबाली मैदान में रविवार को सांय 7 बजे से होगा। इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के पुनः बढ़ते प्रभाव को देखते हुए श्री मारवाड़ी पंचायत ने सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क परिधान करने की अपील समाज बंधुओं से की है। होलिका दहन यहां रात्रि 7 बजे आरंभ हो जायेगा। होलिका दहन के बाद रात्रि 8 बजे से श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में राजस्थानी लोकगीतों के संग गोठ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में चंग की थाप और बाद्दय यंत्रों पर राजस्थानी लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। ऐसा ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होलिका दहन के बाद ढाकापटी क्षेत्र के गेलेक्सी एपार्टमेंट में भी संपन्न होगा। जहां शंकर लाल वर्मा एंड पार्टी द्वारा राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें