अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट जिला टीवी केंद्र के सौजन्य से आज स्थानीय देवराज रॉय महाविद्यालय खेल मैदान में एक दोस्ताना क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया। उक्त क्रिकेट खेल गोलाघाट जिला पत्रकार संस्था एकादश और जिला टी बी केंद्र के कार्यालय कर्मि एकादश के बीच टी बी के प्रति जागरूकता फैलाने को मद्देनजर आयोजन किया गया। इस दौरान उद्घाटन सत्र में सह स्वास्थ संचालक डॉ अरुण महंत, एन सी सी कमांडेंट एम पी अरविंद, अवसर प्राप्त स्वास्थ संचालक ज्योति भुइयां, जिला टी बी केंद्र की अधिकारी डॉ सुनीता एक्का ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गोलाघाट जिला पत्रकार संस्था एकादश के कप्तान बिकाश शर्मा ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी की। अमित नागोरी ने पत्रकार संस्था की और से प्रथम पारी का आगाज किया और फिर मैन ऑफ दी मैच दीपक हज़ारिका 52, यूनुस अली 29, बासोब हज़ारिका 24 के मदद से पत्रकार संस्था ने 12 ओवर में 141 रन का लक्ष्य रखा। वही जिला टी बी केंद्र के कर्मि एकादश ने भी जवाब में शानदार बल्लेबाजी की। मुस्तफा कमान 35 और तुफिल जकारिया के 39 रन की पारी अपनी टीम को नही जीता सकी और 135 रन ही बना पाई। पुरस्कार वितरण सभा मे डॉ अनिल दास, डॉ दिलीप राजवंशी, जिला कानून सेवा के नारायण कुरी, संवाद्दाता बिकाश शर्मा उपस्थित थे। क्रिकेट खेल में अंपायर के रूप में अरूप नायक तथा अविनाश फुकन उपस्थित थे। इस मौके पर दोनों टीमो को विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई तथा संवाद माध्यम के सभी कर्मी को फुलाम गामोचा पहनाया गया। कार्यक्रम का संचालन देबोजित लाहोन ने किया। इस मौके पर प्रेरणा सैकिया, मालोबिका बोरा, सोनेश्वर बारोही, वालेदुल इस्लाम आदि उपस्थित थे।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें