गुवाहाटी। गुवाहाटी सेनेटरी एण्ड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा नगर के छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन में बसंतोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। सर्वप्रथम एसोसिएशन के मंत्री शंकर बिड़ला ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करवाते हुए भूतपूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र लाट, ओमप्रकाश लोहिया, सुनील अग्रवाल, बनवारी लाल बिड़ला एवं साथ मे एसोसिएशन के सदस्य मुरारीलाल चोपदार, निर्मल तिवाड़ी एवं अध्यक्ष रमेश पारीक, उपाध्यक्ष सुशील गोयल मंत्री शंकर बिड़ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम में आए सभी एसोसिएशन के सदस्य व अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के शेखावटी से पधारी सुभाष सेन एंड पार्टी द्वारा चंग धमाल पर अपनी प्रस्तुति दी। सभी ने होली के गीतों का भरपूर आनंद उठाया और ठुमके लगाए।
!->
गुवाहाटी सेनेटरी एण्ड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन का बसंतोत्सव संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें