खाण्डल विप्र विश्व परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन गुवाहाटी में होगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

खाण्डल विप्र विश्व परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन गुवाहाटी में होगा



विजय कुमार शर्मा, नलबाड़ी


गुवाहाटी। खाण्डल विप्र समाज की नव पीढ़ी में चेतना जागृत करने एवं सामाजिक सरोकार से सराबोर खाण्डल विप्र विश्व परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 26, 27 जून 2021, शनिवार/रविवार को मां कामाख्या की नगरी गुवाहाटी, असम में होना तय किया गया है। पिछले 14 मार्च 2021 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल सभा में पूर्वोत्तर प्रान्तीय इकाई के अध्यक्ष श्यामजी चोटिया के अनुरोध पर गुवाहाटी में अधिवेशन करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों से खाण्डल विप्र विश्व परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता  शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश सेवदा के नेतृत्व में निर्धारित अधिवेशन का कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार रखी गई है।


कार्यक्रम: 26 जून, शनिवार प्रातः 10 बजे

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण, विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन। भगवान परशुराम की प्रतिकृति को माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन।


प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय प्रतिभाओं तथा संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।


दोपहर भोजन के पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा गत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत।


दोपहर 3.00 बजे महिला व युवा इकाई द्वारा अपनी प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुति ।


3.30 बजे सभी राज्यों के अध्यक्षों द्वारा प्रान्तीय संगठन पर रिपोर्ट की प्रस्तुति।


सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम।


27 जून, रविवार

प्रातः 10 बजे अतिथिगण द्वारा मंचासन। भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गुणी ज्ञानी जनों का सामाजिक सम्मान।


दोपहर 1 बजे तक खुला मंच।


दोपहर भोजन पश्चात 2.30 बजे से संरक्षकों द्वारा संबोधन एवं स्थानीय समाज द्वारा प्रतिवेदन।


सायंकाल 5 बजे स्थानीय प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा संबोधन। इसके पश्चात मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सदन को संबोधन फिर राष्ट्रीय गीत के साथ अधिवेशन के समापन की घोषणा।


संध्या 6 बजे से स्थानीय कार्यक्रम।


खाण्डल विप्र विश्व परिषद के पूर्वोत्तर प्रान्तीय अध्यक्ष श्यामलाल चोटिया ने इस अधिवेशन में खाण्डल विप्र समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया। इस आशय की जानकारी व प्रेस विज्ञप्ति संगठन के पूर्वोत्तर प्रभारी सुरेन्द्र कुमार माटोलिया ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें