पूजा माहेश्वरी
समाज को सुंदर स्वस्थ बनाना है, कैंसर को भगाना है
नगांव। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सर्वेक्षण के अनुसार भारत में महिलाओं में सबसे अधिक स्तन कैंसर होता है और स्तन कैंसर के कारण होने वाली कुल मौत दर 61% है। डॉक्टरों का मानना है कि स्तन में किसी भी तरह की गांठ या परिवर्तन की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। सर्वे में यह भी पता चला है कि सिर्फ 12.5% महिलाएं बीमारी के प्रारंभिक दौर में इलाज के लिए आती है। स्तन कैंसर के रूप में निदान की गई हर 2 महिलाओं में से भारत में एक महिला मौत के शिकार हो जाती है। इसका कारण है महिलाओं में जागरूकता का अभाव और समय-समय पर जांच के प्रति लापरवाही। जब तक इसका पता चलता है तब तक स्तन कैंसर घातक रूप ले लेती है। पिछले 10 सालों में स्तन कैंसर के शिकार ज्यादातर 25 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाएं हुई है,जबकि अगर समय पर पता चल जाए तो यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है।
इन्हीं सब आंकड़ों को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नगांव शाखा ने 'उड़ान' नामक एक मुहिम शुरू की है।इसके अंतर्गत महिलाओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता शिविर का आयोजन करने का निश्चय किया गया है।
दिनांक 16 मार्च मंगलवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने स्थानीय श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में दीपशिखा फाउंडेशन के सौजन्य से पहला ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया। जिसमें नगांव शहर की काफी महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई और फिर जागरूकता शिविर में उन्हें कैंसर के लक्षण_ इलाज इत्यादि के बारे में जागरूक किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नगांव शाखा ने यह कैंप हर महीने लगाने का प्रण किया है । जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके और हर एक महिला की समय-समय पर जांच हो सके क्योंकि हमारा नारा है _"नारी स्वस्थ तो खुशहाल परिवार" इस आशय की जानकारी शालिनी बगड़िया, अध्यक्षा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नगांव शाखा ने दी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें