अमित नागोरी
गोलाघाट। कल 21 मार्च को भारत के माननीय प्रधानमंत्री बोकाखात विधानसभा क्षेत्र के कमरगांव के ऐतिहासिक दिहिंगिया मोहरा पथार में आएंगे। इस दौरान अगप-भाजपा के मित्रजुट उम्मीदवार वर्तमान कृषि मंत्री अतुल बोरा के चुनावी प्रचार तथा भाजपा के विधानसभा चुनावों में जीत बरकरार रखने हेतु आएंगे श्री मोदी। इस दौरान 1 लाख से अधिक भाजपा कर्मी के साथ श्री मोदी के अनुयायी लेंगे भाग। इस दौरान उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत कमांडेंट, ए सी पी रैंक के 10 अधिकारी के अलावा 2000 पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इस दौरान ऊपरी असम के साथ नगांव, तेजपुर से भी भाजपा कर्मी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में वहां आयोजित होने वाले विजय संकल्प समावेश की तैयारियों के दृश्य।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें