पूजा माहेश्वरी
नगांव। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आज नगांव जिला छात्र संस्था ने एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। नगांव शहर के शहीद अनिल बोरा समाधि क्षेत्र से नगांव शहर के बीचो-बीच होते हुए उड़िया गांव के अलावा विभिन्न अंचलों में परिभ्रमण किया। इस रैली के दौरान छात्र संस्था के सदस्यों ने जमकर भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए यह मांग कर रहे थे कि सीएए को रद्द करना ही पड़ेगा इसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। मोटरसाइकिल रैली शुरू होने के पहले नगांव जिला छात्र संस्था के सचिव अमर ज्योति फुकन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सीएए असम में लाकर यहां की भाषा संस्कृति को खत्म करने के षड्यंत्र में लिप्त हुई है। 855 शहीदों के त्याग के बदले गठन हुई असम गण परिषद क्षमता के स्वार्थ पर भाजपा के अनुसार काम कर रही है। असम में रहने वाले असमिया जाति को ध्वंस करने वाले इस शक्ति को हमें उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर संग्राम करना होगा। मोटरसाइकिल रैली में नगांव जिला छात्र संस्था के सभापति गौरीशंकर सैकिया के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कल कलियाबर में केंद्रीय छात्र संस्था के तत्वाधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें