पूजा माहेश्वरी
ओम प्रकाश जाजोदिया बालिका हिंदी विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
नगांव। ओम प्रकाश जाजोदिया गर्ल्स हिंदी हाई स्कूल में गत शुक्रवार को प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य समारोह में गत वर्ष मेट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को पूसराज भंवरलालज फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा इस वर्ष मेट्रिक परीक्षा देने वाली छात्राओं को विदाई दी गई। इस समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकायें व छात्रायें उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि पूसराज भंवरलाल फाउंडेशन के चेयरमैन जुगल किशोर जाजोदिया ने गत वर्ष मेट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यालय की छात्राओं पार्वती कुमारी सिंह, प्रियंका सरोज, रीतिका कुमारी, भूमि कुमारी यादव, रूपा कुमारी साहनी, अंजु चौहान, ज्योति कुमारी तथा राखी झा को छात्रवृत्ति से पुरस्कृत करने के साथ ही 85% से अधिक अंकों के साथ चार विषयों में लेटर प्राप्त करने वाली छात्रा प्रीति म॔डल को पांच हजार रूपये की छात्रवृत्ति व प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में पढी छात्रायें अमरीका, स्वीडन आदि देशों में डाक्टर तथा अन्य महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही हैं। अखिल असम कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष यज्ञेश्वर राजखोवा ने कहा कि वे असम के तीन हजार से अधिक विद्यालयों का दौरा कर चुके हैं, पर पूरे राज्य में यही एकमात्र विद्यालय है, जिसे एक ही परिवार के आर्थिक योगदान से स्थापित किया गया। उन्होंने प्रतिष्ठाता परिवार के सुखी भविष्य की कामना की।
प्रधानाध्यापिका च॔दना दास ने मेट्रिक परीक्षा में सभी छात्राओं की सफलता की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें